रायपुर

सेंट्रल बैंक कर्मचारी यूनियन के वाय शिवा महासचिव निर्वाचित
30-Apr-2024 6:32 PM
सेंट्रल बैंक कर्मचारी यूनियन के वाय शिवा महासचिव निर्वाचित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 30 अप्रैल। सेंट्रल बैंक (सीबीआई) एम्प्लाइज यूनियन छत्तीसगढ़ यूनिट की आमसभा हुई। 

इसमें संगठन के चुनाव  कराए गए। जिसमे भिलाई के तपन नाग को अध्यक्ष, रायपुर के वाय शिवा को प्रदेश महासचिव, दुर्ग के गिरिराज सिंह उप महासचिव, वी लक्ष्मण रा कोषाध्यक्ष, प्रदीप वर्मा रायपुर क्षेत्रीय सचिव, सुभाष जेराई  अम्बिकापुर क्षेत्रीय सचिव, कौन्तेय गर्ग, चंदन कुमार, रूपकुमार सेन व गणेश जंघेल को संगठन सचिव का दायित्व दिया गया। महिला विंग का प्रभार अर्चना सिंह, व सुजाता तिग्गा को दिया गया।

इसमें मुख्य अतिथि आल  इंडिया सीबीआई  एम्प्लाइज फेडेरेशन के राष्ट्रीय महासचिव ,एआईबीए  के राष्ट्रीय सचिव  बी एस रामबाबू, विशेष अतिथि के रूप में सीबीआई के रायपुर अंचल प्रमुख बी आर रामकृष्ण नायक, एमपी यूनियन के अध्यक्ष  हरिहर पटेल और छत्तीसगढ़ बैंक एम्प्लॉयज़ एसोसिएशन के महासचिव शिरीष नलगुंडवार उपस्थित रहे ।

कार्यक्रम मेंअशोक माहेश्वरी एवं सुधीर मिश्रा,  चन्द्रप्रकाश व्यास,   शक्ति सिंह ठाकुर, गोपाल स्वामी, संदीप मुर्मू, विजय लाड, सपन चक्रवर्ती, सुधीर शेठ्ठे, किशन साहू, सुरित यादव सहित पूरे प्रदेश के कर्मचारी व अधिकारी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट