रायपुर
मूक बधिर नव दंपत्ति ने शत-प्रतिशत मतदान का दिया संदेश
29-Apr-2024 7:36 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 29 अप्रैल। कहते है जहां चाह वहां राह इस बात को चरितार्थ करते हुए मूक बधिर नव दंपति आलोक एवं रंजूला ने कर दिखाया है । नव दंपत्ति ने च्च्कलेक्टर के पातीज्ज् के माध्यम से लोगो को शत प्रतिशत मतदान करने का आह्वान किया। पूरे रायपुर जिला में मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसमे विभिन्न माध्यमों से लोगो को जागरूक कर रहे हैं। जिसमे कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी महोदय डॉ.गौरव कुमार सिंह के निर्देशानुसार व जिला स्वीप नोडल अधिकारी के मार्गदर्शन में स्वीप टीम शादी स्थल पहुंच कर इन नव दंपत्ति को आशीर्वाद देकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे