रायपुर

गोबर को लेकर भिड़े पड़ोसी, पुराने विवाद पर मारपीट
29-Apr-2024 3:29 PM
गोबर को लेकर भिड़े पड़ोसी, पुराने विवाद पर मारपीट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 29 अप्रैल।
घर के सामने गोबर फेंकने के बाद साफ न करने को लेकर पड़ोसियों के बीच मारपीट हो गई।  पुलिस ने दोनों की तरफ से शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
पुरानी बस्ती पुलिस के मुताबिक लाखेनगर प्रगति चौक के पास रहने वाले अयोध्या प्रसाद वैष्णव (53)और विनोद  यादव (24) के बीच यह विवाद हुआ। कल सुबह सवेरे करीब 6.30 बजे दोनों घर के सामने फेंके गए  गोबर को साफ न करने को लेकर उलझ गए। गाली गलौज करते हुए हाथ मुक्के और डंडे से मारपीट की। दोनों ने शाम थाने पहुंच कर धारा 294,506,323,34 का मामला दर्ज कराया।

खमतराई के उरकुरा मोड़ पर रविवार सुबह 10.30 डीएम टावर रावांभाठा निवासी योगेश्वर देवांगन (38)अपनी बाइक से घर जा रहा था। इलाके के उरकुरा मोड़ पर ताराचंद साहू, गजेंद्र साहू,होमेश और अन्य ने उसे रोका। और पुराने विवाद को लेकर गाली गलौज कर हाथ मुक्के से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। कल शाम  योगेश्वर की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 

उधर सेरीखेड़ी में कल रात नौ बजे श्रवण साहू ने पुरानी रंजिश पर हितेश साहू के साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दे किसी धारदार चीज़ से मार चोट पहुंचाया। हितेश ने रात ही मंदिर हसौद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया।


अन्य पोस्ट