रायपुर

लोहे का गुजरा लगे डंडे से मारकर हत्या, युवक गिरफ्तार
28-Apr-2024 2:25 PM
लोहे का गुजरा लगे डंडे से मारकर हत्या, युवक गिरफ्तार

तिल्दा में मिली लाश का खुलासा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 28 अप्रैल। नौ दिन पहले तिल्दा  के बाजार पारा में मिली लाश का खुलासा हो गया है। पुलिस ने इसकी जान लेने वाले को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।

 पुलिस धारा 174 जा फौ. के तहत मर्ग कायम कर जांच कर रही थी।  लाश के पोस्टमार्टम में  मृतक के शरीर में  गंभीर प्रकृति की चोट होना बताया गया।  जांच के दौरान घटनास्थल का निरीक्षण ,आसपास के लोगो से पूछताछ की गई।  इस दौरान पता चला कि  18 अप्रैल  की रात्रि करीबन 1 बजे  मोहल्ले का नवीन विश्वकर्मा अपने घर के सामने गली में दीपक यादव को मोहल्ले में चोरी करने आया तेरे को आज बताऊंगा खून कैसे होता है कहकर दोनों आपस में लड़ाई करते देखे गए थे।

इस पर नवीन विश्वकर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने  अपराध कबूल किया।  और  घटना में प्रयुक्त 01. एक डंडा, जिसमें एक तरफ लोहे का नुकीला गुजरा लगा ,एक लोहे का बक्कल लगा बेल्ट जिससे नवीन ने मारकर हत्या की थी  जप्त किया गया। आरोपी नवीन विश्वकर्मा को  न्यायिक रिमांड पर भेजा गयहै। नवीन विश्वकर्मा पूर्व में भी लूट, चोरी व मारपीट के गंभीर  मामलों में जेल में निरुद्ध रहा है।


अन्य पोस्ट