रायपुर
बंगाल से आ रही नमी, कल प्रदेश में बारिश और गाज गिरने के संकेत
27-Apr-2024 8:15 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 27 अप्रैल। एक पश्चिमी विक्षोभ चक्रीय चक्रवात के रूप में मध्य अफगानिस्तान के ऊपर 3.1 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके साथ एक द्रोणिका ऊपरी हवा में 7.6 किलोमीटर ऊंचाई पर 64 डिग्री पूर्व, 25 डिग्री उत्तर में और एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवात दक्षिण छत्तीसगढ़ के ऊपर 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।
एक द्रोणिका/हवा की अनियमित गति मराठवाड़ा से उत्तर तमिलनाडु तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इस वजह से प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से प्रचुर मात्रा में नमी लगातार आ रही है ।इससे प्रदेश में कल रविवार को एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे और अन्य एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने तथा अंधड़ चलने की भी संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में गिरावट संभावित है
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे