रायपुर
रसोइयों की भी चुनावी ड्यूटी, मांग रहे मानदेय
27-Apr-2024 8:09 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 27 अप्रैल। स्कूलों में मध्याह्न भोजन बनाने वाले 87000 रसोइयों की भी चुनावी ड्यूटी लगाई गई है। इन रसोइयों ने इसके लिए पारिश्रमिक भुगतान की मांग की है। स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश की वजह से ये रसोइए भी छुट्टी पर हैं। इस बीच जिला निर्वाचन अधिकारियों ने इनकी ड्यूटी मतदान दलों के लिए भोजन व्यवस्था के लिए लगा दी है। इसके एवज में मानदेय को लेकर जिला निर्वाचन, डीईओ सभी अधिकारी मौन है। इन रसोइयों ने पारिश्रमिक सी मांग की है।
इनकी अध्यक्ष नीलू ओगरे ने आज सीईओ और संचालक स्कूल शिक्षा से मिलकर ,अन्य चुनावी कर्मियों की तरह मानदेय देने कहा है। अन्यथा आंदोलन किया जाएगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे