रायपुर

तीन दिन पहले बोरियाखुर्द में हुई हत्या का आरोपी गिरफ्तार
26-Apr-2024 2:35 PM
तीन दिन पहले बोरियाखुर्द में हुई  हत्या का आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 26 अप्रैल।
तीन दिन पहले पुरानी रंजिश को लेकर शराब के नशे में ई रिक्शा से रास्ता रोक कर जान लेवा हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बोरियाखुर्द में संगम पैलेस के पास 22की रात 10.30 बजे रास्ता रोक कर जान लेवा हमला किया था। टिकरापारा पुलिस  धारा 294, 506, 323, 307, 34 का अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी।  पंजीबद्ध। 

मठपारा निवासी सिध्दांत निषाद ने 23 को तडक़े  04:00 बजे  रिपोर्ट दर्ज कराया था। 22 की रात 22:30 बजे अज्ञात दो लडके कमल होटल के पास नशे में  संगम मैरिज पैलेस के पास  समीर साहू एवं शुभम चंद्राकर का ई रिक्शा से रास्ता रोका। और  गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ थप्पड से मारपीट की।  हत्या करने की नियत से समीर साहू के पीठ  एवं शुभम चंद्राकर के दाहिना बांह एवं नाभी की बांयी ओर प्राणघातक वार किया। इससे समीर की पीठ से खून बहने लगा, शुभम चंद्राकर के पेट की आत बाहर निकल आई काफी खून बहने लगा। घटना को देख बीच बचाव करने लगा तो जिस लडक़े ने शुभम को चाकू मारा था वह सिध्दांत  को यह कहते हुए की इनको बचाने आया है नहीं छोडूगा कहकर चाकू से उसके भी  बाएं हाथ की हथेली में मारा। इसके बाद  दोनो ई रिक्शा लेकर भाग गये। मामला दर्ज कर पुलिस ने  आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस घेराबंदी कर आरोपी शुभम गिरी गोस्वामी (20)मानसपुरम भवन संतोषी नगर थाना टिकरापारा को पकड कडाई से पूछताछ में उसके वारदात स्वीकारा। और प्रयुक्त चाकू  उसके घर से बरामद कर धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट जोड़ गिरफ्तार किया गया।


अन्य पोस्ट