रायपुर
रिश्वत: लिपिक मुख्यालय अटैच
25-Apr-2024 10:14 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 25 अप्रैल। निगम कमिश्नर अबिनाश मिश्रा ने आज अनियमितता की शिकायत के बाद जोन 9 के लिपिक ध्रुव तिवारी को मुख्यालय में अटैच कर दिया है। उसके खिलाफ जांच भी बैठा दी गई है। जोन क्रमांक 9 में पदस्थ लिपिक तिवारी ने नामांतरण करने 10 हजार की रिश्वत की मांगी थी। जिसकी शिकायत मिलने पर उसे हटाकर निगम मुख्यालय के सचिवालय में अटैच कर दिया गया है। निगम कमिश्नर अबिनाश मिश्रा ने शिकायत मिलने पर सम्बंधित बाबू को जोन से तत्काल हटाकर मुख्यालय में पदस्थ करने के निर्देश दिए। जिससे जांच प्रभावित ना हो। जांच में सही पाए जाने पर सम्बंधित पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे