रायपुर

टूटते परिवार : मोबाइल का अधिक उपयोग, सुविधाओं की अत्यधिक लालसा भी मुख्य कारण
24-Apr-2024 7:47 PM
टूटते परिवार : मोबाइल का अधिक उपयोग, सुविधाओं की अत्यधिक लालसा भी मुख्य कारण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 24 अपै्रल। पति पत्नी के बीच विवाद और तलाक की नौबत के लिए मोबाइल के अधिक उपयोग   के साथ भौतिक सुख सुविधाओं की अत्यधिक लालसा भी मुख्य कारणों में शामिल है। ऐसे  टूटते परिवार को जोडने  महिला थाना रायपुर में हर रोज फैमिली काउंसलिंग सेल जुटा है।  वैसे  कहा जाए तो  पारिवारिक झगडे, घरेलू हिंसा एवं दहेज प्रताडना जैसे परंपरागत कारणों को लेकर भी  शिकायते होती है।

प्राय: देखा गया है कि पारिवारिक मामले बहुत संवेदनशील प्रकृति के होते है जिसे संवेदनशीलता तथा धैर्यपूर्वक ही सुलझाया जा सकता है। कई बार बहुत छोटी छोटी बाते भी बड़ा रूप ले लेती है ये परिवार के विघटन के कारण बन जाती है। ऐसे पारिवारिक मामलों झगडो को सुलझाने में महिला थाना का परिवार परामर्श केन्द्र  सफल रहा है। सेल के सदस्यों के मुताबिक  नशा शराब, अफिम, गांजा के सेवन से घर में हिंसा,  मोबाईल का जरूरत से ज्यादा उपयोग या अनावश्यक उपयोग,भौतिक सुख सुविधाओं की अत्यधिक लालसा,चारित्रिक शंका, पुराने एवं आधुनिक विचारों के मध्य असंतुलन, सहनशीलता की कमी भी सामने आए हैं। परामर्श केन्द्र में विभिन्न क्षेत्रों में दक्ष 12 काउंसलर द्वारा पारिवारिक काउंसलिंग की जाती है। यह काउंसलिंग उच्च अधिकारियों की विशेष निगरानी में होती है।


अन्य पोस्ट