रायपुर
घर-घर बटने लगे मतदाता पर्चे
24-Apr-2024 7:46 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कम मतदान क्षेत्रों में किया जा रहा जागरूक
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 24 अपै्रल। रायपुर नगर निगम क्षेत्र में कलेक्टर राजीव कुमार सिंह के निर्देशानुसार मतदाता पर्चे घर - घर जाकर बाटा जा रहा है। साथ ही कम मतदान वाले क्षेत्र के मतदाताओं को मतदान करने जागरूकता भी लाई जा रही है।
निगम कमिश्नर अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर अपर आयुक्त विनोद पांडे ने आज निगम क्षेत्रों के अलग - अलग जगहों पर जाकर मतदाता पर्चियां बांटे जाने के कार्य का अवलोकन किया। साथ ही नागरिकों से मतदान करने हेतु प्रेरित भी किया। श्री पांडे ने बताया कि शहर के सभी 10 जोनों के प्रत्येक वार्डों में बूथ लेवल आफिसर के माध्यम से मतदाता पर्चे बाटे जा रहे हैं। इस कार्य में निगम की टीम भी जुटी हुई है। निगम के राजस्व अमले को भी इसमें लगाया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे