रायपुर

39 किलो गांजे के साथ तीन लडक़े पकड़ाए
24-Apr-2024 7:44 PM
39 किलो गांजे के साथ तीन लडक़े पकड़ाए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 24 अपै्रल। ओडिशा से 39 किलोग्राम गांजा लेकर आए पंजाब, उत्तर प्रदेश और ओडिशा  के 3 अंतर्राज्यीय तस्कर रेलवे स्टेशन के दो नंबर गेट से  गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने जप्त गांजे की  कुल कीमत 3.95 लाख रूपए आंका है। गंज पुलिस ने धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध दर्ज किया है।

गंज पुलिस को सूचना मिली थी कि   रेलवे स्टेशन गेट नंबर 02 पास तीन युवक गांजा लेकर पहुंचे हैं?। और बेचने के लिऐ खरीदार तलाश  रहे है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने तीनों युवकों  को  पकड़ा । पूछताछ में व्यक्तियो ने अपने नाम विष्णु तोमर, अभिमन्यु बेहरा एवं अरूण मिश्रा  बताया। विष्णु तोमर पिता देवेन्द्र सिंह 19 साल निवासी पजैपुरा धौलपुर थाना धौलपुर आगरा उत्तर प्रदेश, अभिमन्यु बेहरा पिता अर्जुन बेहरा 19 साल निवासी मरूबसंत थाना महाकालापडा केन्द्रपाडा उडीसा, अरूण मिश्रा पिता तुलसी मिश्रा 23 साल निवासी टढारीकला सुम्रिम टेस्टमार्ट कालोनी थाना कंगलवाल लुधियाना पंजाब के मूल निवासी हैं।

उनके पास रखे ट्राली बैग में गांजा मिला जिसका कुल वजन 39 किलो है।


अन्य पोस्ट