रायपुर

बैंक संगठन ने अपना स्थापना दिवस दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया
23-Apr-2024 6:52 PM
बैंक संगठन ने अपना स्थापना दिवस दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 23 अप्रैल। ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉयज़ एसोसिएशन के 79वें स्थापना दिवस सामाजिक कार्य के साथ मनाया गया। छत्तीसगढ़ बैंक एम्प्लॉयज एसोसिएशन ने  नेत्रों से दिव्यांग बच्चों के  स्कूल प्रेरणा  की लगभग 50 से अधिक बालिकाओं के साथ लंच पार्टी की। साथ ही बालिकाओं को  फलों  का वितरण किया।

इस अवसर पर महासचिव  शिरीष नलगुंडवार, चेयरमैन अशोक माहेश्वरी,कोषाध्यक्ष एस के अग्रवाल,सह सचिव गौहर अली एवं विजय शर्मा,अनुपम एक्का तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे ।

इस अवसर पर नेशनल एसोसिएशन फॉर ब्लाइंड रायपुर के अध्यक्ष  अनिल कुचेरिया,उपाध्यक्ष बी के जी नायडू ,सह सचिव आर वाय तिवारी ,प्रिंसिपल श्रीमती हेमलता मिश्रा, संगीत टीचर श्रीमती वंदना पवार,वार्डन श्रीमती भगवती कोष्टि उपस्थित थी ।भोजन के पश्चात एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  बालिकाओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया । इसके पश्चात संस्था के पदाधिकारियों ने संस्था की जानकारी प्रस्तुत की । यहां पर कऱीब 120 से ज़्यादा बालिकाएं रहती है जिनकी उम्र 5 वर्ष से अधिक है और जिनकी आँखों में 30 फीसदी से कम रोशनी है ।

 श्री नलगुंडवार ने एआईबीईए के स्थापना दिवस के बारे में प्रकाश डाला । इस अवसर पर दो बालिकाओं छाया कुशवाहा और कमलेश्वरी वर्मा ने  सुंदर गीत के जरिए  अपनी सुरीली आवाज़ से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया ।


अन्य पोस्ट