रायपुर
हनुमान जन्मोत्सव पर महाआरती
22-Apr-2024 8:38 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 22 अप्रैल। हनुमान जन्मोत्सव पर मंगलवार को राठौर चौक, रायपुर स्थित मनोकामना सिद्ध हनुमान मंदिर में संध्या 6 बजे भव्य महाआरती एवं पूजन किया जाएगा। जन्मोत्सव के तहत प्रात: 6 बजे दुग्धाभिषेक श्रंृगार व पूरे मंदिर का पुष्पों से श्रृंगार किया जाएगा। हरिसत्संग मंडल राजनांदगांव द्वारा भजन की प्रस्तुति की जाएगी। प्रति मंगलवार और शनिवार को चोला चढ़ाने की परम्परा है इसके लिए इच्छुक भक्तगणों को सन् 2026 की तिथि रिक्त मिलेगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे