रायपुर

ईरान में विक्षोभ लोरमी आसपास बारिश, मिलेगी राहत
22-Apr-2024 3:45 PM
ईरान में विक्षोभ लोरमी आसपास बारिश, मिलेगी राहत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 22 अप्रैल।
पश्चिमी विक्षोभ ईरान के ऊपर स्थित है। एक उत्तर दक्षिण द्रोणिका/ हवा की अनियमित गति दक्षिण छत्तीसगढ़ से दक्षिण तमिलनाडु तक स्थित है। मौसम विभाग ने रविवार शाम पूर्वानुमान जताया था कि आज प्रदेश में  एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने तथा वज्रपात होने की भी संभावना है । वर्षा का क्षेत्र मुख्यत: मध्य छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट संभव है। सोमवार सुबह राजधानी में थोड़ी बदली के बाद पूर्वान्ह चटक तेज धूप रही। वहीं दोपहर लोरमी आसपास  में तेज बारिश हुई।


अन्य पोस्ट