रायपुर

पटना सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन अब 2 अगस्त तक
22-Apr-2024 3:45 PM
पटना सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन अब 2 अगस्त तक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 22 अप्रैल।
रेल यात्रियो की सुविधा को ध्यान में रखते हुए  एक स्पेशल ट्रेन 03253 पटना-सिकंदराबाद स्पेशल, 07256 सिकंदराबाद-पटना स्पेशल ट्रेन एवं 07255 हैदराबाद—पटना स्पेशल ट्रेन के परिचालन  02 अगस्त,  तक विस्तार किया गया है ।  

यह गाड़ी पटना से प्रत्येक सोमवार एवं बुधवार को  03253 पटना-सिकंदराबाद समर स्पेशल ट्रेन 29 अप्रैल  तक चल रही स्पेशल ट्रेन  31 जुलाई, तक विस्तार किया गया । इसी प्रकार विपरीत दिशा में भी सिकंदराबाद से प्रत्येक शुक्रवार को 07256 सिकंदराबाद-पटना समर स्पेशल 26 अप्रैल, तक चलने वाली को  02 अगस्त, तक विस्तार किया गया है तथा हैदराबाद से प्रत्येक बुधवार को 07255  हैदराबाद-पटना स्पेशल ट्रेन नम्बर के साथ  01 मई,  तक चलने वाली स्पेशल ट्रेन को प 31 जुलाई,  तक विस्तार किया गया है । इससे झारसुगूड़ा से नागपुर के मध्य दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के यात्री भी  लाभान्वित होंगे।ट्रेन का स्टापेज बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, गोंदिया में भी होगा।
 


अन्य पोस्ट