रायपुर

पुरानी रंजिश पर मारपीट, हमला
22-Apr-2024 3:44 PM
पुरानी रंजिश पर मारपीट, हमला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 22 अप्रैल।
ममेरी बहन की शादी में आए युवक पर चाकू से हमला किया। वहीं पुरानी रंजिश पर मारपीट जानलेवा हमले की भी घटनाएं हुई।

ग्राम बिरोदा अभनपुर निवासी मानिक साहू (21) शनिवार को अपनी ममेरी बहन की शादी में फुंडहर आया था। रात करीब नौ बजे वह मेरे भाई भीम के साथ फ्रेश होने सुलभ शौचालय गया। जहां शंभु यादव और उसके नाबालिग साथी ने भीम के साथ धक्का मुक्की करने लगे। इस पर मानिक ने  बीच बचाव किया तो नाबालिग ने अपने पास रखे चाकू से उस पर प्राणघातक हमला कर फरार हो गए। मानिक ने रविवार रात तेलीबांधा थाने में धारा 307,34 का मामला दर्ज कराया। 

टिकरापारा इलाके के बोरियाखुर्द आरडीए कॉलोनी निवासी मो.अहसान ने संतोषी नगर नाले के पास  मकसद आलम (53) पर पुरानी रंजिश पर से विवाद कर नुकीली चीज से जांघ पर हमला किया । 

शिवाजी नगर दलदल सिवनी में कल रात अब्दुल्ला व साथी ने हरीश दुबे (21) पर पुराने विवाद पर धारदार चीज से जांघ पर हमला किया ।
आदर्श चौक राजातालाब में कल शाम अजय ठाकुर ने ललित प्रजापति(49) के साथ बिना कारण गाली गलौज कर हाथ मुक्के से मारपीट की। खरोरा के बरडीह गांव में महामाया चौक में दसरू नाम के व्यक्ति ने लाहा पार्थ के साथ पुरानी रंजिश पर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दे हाथ मुक्के से मारपीट कर घायल किया। 

नेवरा के कान्हा विहार कॉलोनी में दो पड़ोसियों में विवाद हुआ। कॉलोनी के प्रकाश मेघवानी ने प्रियंका जैन(43) को घर के सामने मुरूम डलवाने की बात पर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। कल शाम हुए इस विवाद कि प्रियंका ने नेवरा थाने में रिपोर्ट  दर्ज कराई। पुलिस ने इन मामलों की धारा 294,506,34 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।


अन्य पोस्ट