रायपुर
घर से जेवर-नगदी, सामुदायिक भवन से कंप्यूटर चोरी
22-Apr-2024 3:44 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 22 अप्रैल। सप्ताह भर पहले एक दिन के लिए बंद मकान में 1.90 लाख की नकबजनी हो गई। नेवरा तिल्दा के वार्ड 13 निवासी ललित भद्रा (25) का घर 13 अप्रैल की रात 11.30 से 14 की शाम 7 बजे तक बंद था। सूने मकान का ताला तोडक़र चोर कमरे में आलमारी से नगद रूपए के साथ कुल 1.90 लाख रूपए के जेवर, एक मोबाइल चोरी कर गए। ललित ने कल शाम रिपोर्ट दर्ज कराई। इधर ब्राह्मण पारा के सामुदायिक भवन में संचालित ई साक्षरता केंद्र का ताला खोलकर चोर तीन कंप्यूटर ले भागे । यह चोरी 1-4 से 20-4 के बीच किसी दिन हुई। तेन सिंह नागेश ( 33) ने आजाद चौक थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे