रायपुर

अपने ही कॉलेज में सम्मानित हुई नेहा
20-Apr-2024 7:42 PM
अपने ही कॉलेज में सम्मानित हुई नेहा

रायपुर, 20 अप्रैल। शासकीय दूधाधारी बजरंग महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय ने अपनी छात्रा कुमारी नेहा व्याडवाल, यूपीएससी 2023 उत्तीर्ण करने पर सम्मानित किया।  इतिहास विभाग में आयोजित  सम्मान समारोह  में नेहा  छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि सिविल सर्विस की सफलता में जहां धैर्य मेहनत और समयबद्ध तैयारी आवश्यक है वहीं सफलता के लिए स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना चाहिए द्य इस अवसर पर छात्राओं ने परीक्षा की तैयारी के संबंध में अपने जिज्ञासा रखी।

छात्राओं के सारे प्रश्नों का उत्तर नेहा  ने सहजता से दियाद्य  अवसर था इतिहास विभाग की द्वितीय सेमेस्टर की छात्राओं द्वारा चतुर्थ सेमेस्टर की छात्राओं की विदाई कार्यक्रम का द्य नेहा ने कहा कि जब मैं पढ़ती थी तभी इतिहास विभाग की अध्यक्ष डॉ शंपा चौबे मुझसे कहती थी कि तुम भविष्य में आईएएस   बनोगी जो आज पूरा हो गया ।

संस्था प्रमुख डॉ किरण गजपाल ने बधाई देते हुए कहा कि कुमारी नेहा बेडवाल हजारों छात्रों की प्रेरणा स्रोत बनी है इस अवसर पर  विभागअध्यक्ष डॉ शंपा चौबे डॉ उषा किरण अग्रवाल डॉ एमएल वर्मा डॉ शीलाश्रीधर डॉ सरिता दुबे डॉ महेंद्र सर्वा डॉ नितिन पांडे डॉ कल्याण रवि सहित महाविद्यालय परिवार की अनेक सदस्य एवं छात्राएं उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट