रायपुर

रेलवे ट्रैक पर सिर कटी लाश
17-Apr-2024 7:34 PM
रेलवे ट्रैक पर सिर कटी लाश

रायपुर, 17 अप्रैल। रेलवे ट्रैक पर एक शख्स की सिर कटी  लाश मिली है।  पुलिस को आशंका है कि शख्स ने आत्महत्या की है। पूरा मामला पंडरी थाना क्षेत्र का है। मृतक की पहचान पंडरी इलाके के गांधी नगर निवासी गोलू सोरठे के रूप में हुई है। गोलू बिजली फिटिंग का काम करता था। मंगलवार की रात को वो गायब था, फिर  सुबह उसकी लाश पटरी पर मिली।  मोवा फाटक के आसपास रहने वाले लोगों ने बुधवार की सुबह पटरी पर सिर कटी लाश देखी।  सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लाश का पंचनामा कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा है। बताया जा रहा है कि पुलिस मृतक के परिजनों से पूछताछ कर रही है, जिससे मौत की वजह का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस को अभी कुछ खास जानकारी हाथ नहीं लगी है।


अन्य पोस्ट