रायपुर
बिना नंबर की एक्टिवा में 13 लाख जब्त
14-Apr-2024 8:22 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 14 अप्रैल। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 13 लाख रूपये नगदी रकम जप्त किया। पुलिस ने धारा 102 के तहत की गई कार्यवाही। पिरदा चौक के पास रिंग रोड नं. 03 में वाहनों की चेकिंग की जा रही । इस दौरान एक्टीवा बिना नंबर को चेक करने पर वाहन डिक्की में लाखों रूपये नगदी रकम रखा होना पाया गया।उससे पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपना नाम सत्यम विग 24 वर्ष निवासी गीतांजली नगर कालोनी म.नं. 74 थाना खम्हारडीह निवासी रायपुर का होना बताया। लाखों रूपये नगदी लेकर जा रहा था। रकम के संबंध में पूछताछ एवं वैध दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह कर रहा था। इस पर सत्यम के पास रखे 13 लाख रूपए जप्त किया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे