रायपुर
जुआरी छोटू बंजारे, साथियों का पुलिस ने जुलूस निकाला
14-Apr-2024 8:21 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 14 अप्रैल। मुजगहन थाने से अवैध शराब बिक्री और जुएं की फड़ संचालित करने वाले छोटू बंजारे और उसके तीन साथियों का पुलिस ने जुलूस निकाला। गंज थाने से कोर्ट तक जुलूस में ले जाकर कोर्ट ने सभी आरोपियों को जेल भेजा।
शहर के आउटर के इलाकों में जुएं की फड़ चलती है।
सेज़बहार, अभनपुर,राजिम और गोबरा नवापारा समेत धमतरी के सरहदी इलाकों में जुएं की फड़ चलाते हैं।इलाके मे वर्चस्व की लड़ाई के चलते आसकरण गिलहरे और छोटू बंजारे गैंग के बीच मारपीट हो चुकी है ।मुजगहन थाना में हुए हंगामे के बाद आसकरण के समर्थकों ने ही हंगामा किया था ।पुलिस ने छोटू बंजारे और उसके तीन साथियों को कोर्ट में पेशकर जेल भेजा ।आसकरण गिलहरे और हंगामा करने वाले साथियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा का मामला दर्ज किया है।पुलिस आसकरण की तलाश में जुटी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे