रायपुर
रायपुर-महासमुंद 13 बाइक चुराने वाला गिरफ्तार
14-Apr-2024 8:19 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 14 अप्रैल। दर्जन भर से अधिक दोपहिया वाहन चोरी करने वाला शातिर चोर दिनेश देवदास (24) गिरफ्तार कर लिया गया है। क्रांति चौक बंजारी नगर डीडी नगर निवासी देवदास ने रायपुर एवं महासमुंद के अलग - अलग स्थानों से कुल 13 दोपहिया वाहन चोरी किए थे। चोरी की दोपिहया वाहनों को अलग-अलग स्थानों पर छिपाकर रखा था । उससे चोरी के सभी 13 दोपहिया जब्त किए गए। इनकी कुल कीमत लगभग 4,00,000/- रूपये बताई गई है। दिनेश देवदास है शातिर वाहन चोर, जो पूर्व में भी वाहन चोरी के कई प्रकरणों में रायपुर एवं बलौदाबाजार से जेल जा रह चुका है। चोरी के 12 दोपहिया वाहनों में आरोपी के विरूद्ध रायपुर के अलग-अलग थानों में अपराध पंजीबद्ध है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे