रायपुर

राविप्रा, गृनिमं की कालोनियां निगम में होंगी शामिल
13-Apr-2024 8:55 PM
राविप्रा, गृनिमं  की कालोनियां निगम में होंगी शामिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 रायपुर, 13 अप्रैल। नगर निगम रायपुर विकास प्राधिकरण और गृह निर्माण मंडल की कालोनियों को अपने आधिपत्य में लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके पहले निगम वहां के विकास  कार्यों का आंकलन करेगा। इसके लिए अपर आयुक्त विनोद पांडे के नेतृत्व में 10 दस सदस्यीय टीम का गठन किया  गया है।

कमल विहार, बोरियाखुर्द आवासीय परिसर इंद्रप्रस्थ आवासीय परिसर, श्यामा प्रसाद मुखर्जी आवासीय परिसर और हाउसिंग बोर्ड की कालोनियों  का हस्तानांतरण रायपुर निगम को किया जाना प्रस्तावित है। उ  कलेक्टर गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर निगम कमिश्नर अबिनाश मिश्रा द्वारा अपर आयुक्त पांडे  की अध्यक्षता में 10 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। जिसमें तीन सदस्य रायपुर विकास प्राधिकरण के भी होंगे।

पूर्व में हाउसिंग बोर्ड की कबीर नगर , सड्डू कालोनियां निगम में शामिल कर ली गई है।


अन्य पोस्ट