रायपुर
आईपीएल मैच में सट्टा, खाईवाल गिरफ्तार
11-Apr-2024 4:35 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 अपै्रल। आईपीएल मैच के दौरान सट्टा का कारोबार बढऩे लगा है। खाईवाल ऑनलाइन लाइन लेकर इसका संचालन कर रहे है। पुलिस दन पर कार्रवाई कर सटोरियों की धरपकड़ भी कर रही है।
पिछले दिनों आईपीएल में सट्टा खिलाने वाले दो लोगों को तेलीबांधा और मुदिर हसौद पुलिस ने पकड़ा था। उनके पास से लाखों के नगदी और मोबाइल, लेपटाप भी जब्त किया। ऐसी ही एक मामला खम्हारडीह पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर बनियानट्री के अपार्टमेंट में एक कमरे में ऑनलाईन सट्टा संचालित करते पाए जाने पर सौरव मिश्रा को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 14 सौ रूपए नगदी, मोबाइल फोन और सट्टा का सामान जब्त किया। आरोपी के खिलाफ जुआ एक्ट 6,7 के तहत कार्रवाई की गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे