रायपुर

सिंधी काउंसिल ने किया चेट्री चंड्र शोभा यात्रा का भव्य स्वागत
11-Apr-2024 4:30 PM
सिंधी काउंसिल ने किया चेट्री चंड्र  शोभा यात्रा का भव्य स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 अप्रैल।
सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा शोभायात्रा का भव्य स्वागत जयस्तंभ चौक में किया सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने बताया फिल्म अभिनेत्री शेफाली जरीवाला और अमिताभ बच्चन डुप्लीकेट शशिकांत पेड्रावाल ने अपनी जबरदस्त प्रस्तुति दी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवम मंत्री बृजमोहन अग्रवाल सांसद सुनील सोनी और विधायक पुरंदर मिश्रा पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी फूलो की वर्षा शोभा यात्रा में किए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा सिंधी भाषा दिवस एवम झूलेलाल जयंती की सभी सिंधी समाज को बधाई एवं शुभकामनाएं मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा छत्तीसगढ़ सरकार ने आज के दिन अवकाश की घोषणा की और सिंधी समाज को झूलेलाल जयंती की बहुत बहुत बधाई इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, सांसद सुनील सोनी,विधायक पुरंदर मिश्रा,मोतीलाल साहू,पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी,सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ,आनंद कुकरेजा,अमर गिदवानी,राम गिडलानी,राजेश वासवानी,नितिन कृष्णानी,सुनील कुकरेजा,विक्की लोहाना,प्रणीत सुंदरानी,राजेश पोपटानी,चंदन जैसिंघ एवम अन्य उपस्थित थे। 

फाफाडीह सिंधी पंचायत युवाविंग ने भी मनाया 

फाफाडीह सिंधी पंचायत एवं युवा विंग ने  झूलेलाल जयंती के अवसर पर साईंजी की भव्य आरती एवम पूजा अर्चना की । इस अवसर पर मुखी अछूमल गावरी  ने बताया कि  आरती के पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया।  युवा विंग के मुरली भोजवानी अपनी पूरी टीम के साथ सारी ब्यवस्था की।  जयदीप ब्लड बैंक द्वारा रक्तदान शिविर का भी अयोजन किया । इसमे  डॉ  संजय जेठानी द्वारा स्वयं भी ब्लड डोनेट किया गया। उन्होंने बताया कि हमे रेगुलर ब्लड डोनेट करना चाहिए। यह जानकारी गोपी चंद रहेजा ने मीडिया को दी।
 


अन्य पोस्ट