रायपुर

10 दुकानों के ताले तोडऩे वाला चोर पकड़ाया
11-Apr-2024 3:15 PM
10 दुकानों के ताले तोडऩे  वाला चोर पकड़ाया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 अप्रैल।
पगारिया कांप्लेक्स में बुधवार रात एक साथ 10 दुकानों के  ताले तोडऩे वाला चोर पकड़ा गया। 

इस चोरी में चोर ने इन दुकानों से केवल नगदी ही चुराया था जो करीब 50 हजार बताया गया है। लेकिन एक ही रात में 10 दुकानों के ताले टूटने से कारोबारियों में हडक़ंप मचा था। उसे कल रात पंडरी इलाके के एक होटल में गिरफ्तार किया गया। आरोपी राजा तालाब का निवासी है। आज सुबह उसने पुलिस और व्यापारियों के साथ घूम घूमकर दुकानों को दिखाया और ताले तोडऩे का तरीका भी बताया। 

साथ ही उसकी निशानदेही पर तोड़े गए ताले, कुंडियां आदि पास के नाले से पुलिस ने जब्त किया है। चेम्बर के  अध्यक्ष  अमर परवानी, पगारिया कांप्लेक्स के अध्यक्ष नरेश ठक्कर अमर परचानी ने पुलिस को  साधुवाद दिया है । 
 


अन्य पोस्ट