रायपुर

लाश मिली हत्या की आशंका
10-Apr-2024 3:30 PM
लाश मिली हत्या की आशंका

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 अप्रैल।
उरला क्षेत्र के राजेंद्र नगर इलाके में युवक की लाश मिली है । युवक से सिर पर गहरे चोट और फूटी बीयर की बॉटल मिलने से बॉटल मारकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। युवक की पहचान 18 वर्षीय विजय यादव के रूप में की गई है। मृतक अपने पिता के साथ रहता था। उसके बहनों की शादी हो गई है। कल रात वह 10 बजे घर से निकला था। और सुबह 7 बजे मृत मिला। विजय, सरोरा स्थित प्लास्टिक बोरी बनाने की फैक्ट्री में काम करता था। उरला पुलिस घटना की जांच के लिए  एफएसएल  की टीम के साथ मौके पर मौजूद है।
 


अन्य पोस्ट