रायपुर

एक ही रात 11 दुकानों के ताले टूटे
10-Apr-2024 3:25 PM
एक ही रात 11 दुकानों के ताले टूटे

रायपुर, 10 अप्रैल। शहर के बीचों बीच स्थित पंडरी बस स्टैण्ड के पगारिया कॉम्पलेक्स में बीती रात एक साथ 11 दुकानों के ताले टूटे। ये दुकानें कपड़े और हार्डवेयर की बताई गई है। अज्ञात चोर दुकानों से केवल नगदी ही ले भागे। सभी दुकानों के ऊंचे, चौड़े शटर में लगे ताले काटे गए हैं। चोरी की कुल रकम का आंकलन किया जा रहा है।  इससे पहले कल ही बोरिया खुर्द इलाके में भी एक साथ 5 दुकानों के ताले टूटे थे। इन घटनाओं के पीछे अंतरराज्जीय गिरोह का हाथ बताया गया है। क्योंकि घटना के तरीके रायपुर के पुराने चोर कभी नहीं अपनाए हैं। इस घटना से पुलिस की रात्रिकालीन गश्त की पोल खुल गई है। जबकि आसपास का पूरा इलाका थाना की जद में है। देवेन्द्र नगर पुलिस एफएसएल की मदद से जांच कर रही है। 
 


अन्य पोस्ट