रायपुर

चेटीचंड, रामनवमी, महावीर जयंती पर मांस बिक्री पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगी
09-Apr-2024 2:19 PM
चेटीचंड, रामनवमी, महावीर जयंती पर मांस बिक्री पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगी

                             
रायपुर, 9 अप्रैल।  नगर निगम के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में कल  चेटीचंड पर्व 10 अप्रेल रामनवमी पर्व  17 अप्रेल, महावीर जयंती पर्व  21 अप्रेल  रविवार को  मांस बिक्री पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगी। निगम के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में स्थित पशुवध गृह एवं समस्त मांस बिक्री दुकानों को बंद रखे जाने का आदेश जारी किया गया है।  इसके बाद भी  किसी भी दुकान में मांस  बिक्री करते पाये जाने पर मांस जप्त करने  और सम्बंधित व्यक्ति के विरूद्ध कार्यवाही भी की जायेगी। सभी जोन स्वास्थ्य अधिकारी,  स्वच्छता निरीक्षक  अपने -अपने सम्बंधित जोन क्षेत्रों में सतत पर्यवेक्षण करेंगे।


अन्य पोस्ट