रायपुर

बोरियाखुर्द में एक साथ पांच घरों के ताले टूटे, चोरी एक घर से
09-Apr-2024 2:13 PM
बोरियाखुर्द में एक साथ पांच घरों के ताले टूटे, चोरी एक घर से

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 9 अप्रैल।
टिकरापारा बोरियाखुर्द में रातों रात एक साथ 5 घर में ताले टूटे । अग्यात चोरों ने  सोने-चांदी गहने और नगदी पार कर दिया । 

बोरियाखुर्द विवेकानन्द चौक के पास इन  पांच  घरों के मालिक लछनी साहू , डोमार साहू ,अश्वनी साहू, सुकलू पटेल स्व. वृंदा बाई शामिल हैं।  डोमार साहू, अश्विनी भाई हैं और अलग अलग  मकान में रहते हैं। ताले पांच घरों के टूटे हैं, लेकिन चोरी डोमार के घर से ही हुई है। चोर  यहां से 50हजार के कीमती पायल, बिंदिया, 20 हजार रूपए  ले भागे।  दरवाजा टूटने की सूचना डोमार को फोन पर पड़ोसी ने दी थी। तीन लोगों के एफआईआर पर  टिकरापारा पुलिस जांच कर रही है। 

इनमें से एक ने बताया कि पास के एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में मास्क लगाए एक युवक जाते नजर आया है। परसों रात बारिश के दौरान यह चोरियां की गई। एक दो घरों में ताला तोडक़र घुसे और अन्य जो लोग सो रहे थे उनको उन्हीं कमरों में बंद कर चोरी की। 48 घंटे बाद भी पुलिस को सफलता नहीं मिली है। टीआई ने बताया कि चोरी एक ही घर में हुई है। चोर की तलाश कर रहे हैं।
 


अन्य पोस्ट