रायपुर
प्रदेश में पहली बार होगा बहराणा साहेब महाआयोजन
08-Apr-2024 8:24 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 8 अप्रैल। सिंधी समाज के द्वारा लालदास सांई के सानिध्य में मंगलवार को सामूहिक पावन 501 बहराणा साहेब का महा आयोजन किया जा रहा है। आयोजक समिति के राजा बजाज, दिलीप बजाज व बंटी बजाज ने बताया कि इस आयोजन में परम पूज्यनीय संत सतगुरूओं के आशीर्वाद व शहर के सभी सिंधी पंचायतें व समाज सेवी संस्थाओं बहराणा साहेब की महिमा को आने वाली पीढिय़ों तक पहुंचाने का पुनीत सेवा कार्य कर रहे हैं। मंगलवार को हिन्द स्पोंटिंग मैदान लाखेनगर में शाम 6 बजे से इंटर नेशनल कलाकार अजय बजाज (भुसावल) द्वारा मधुर भजनों की प्रस्तुति दी जायेगी। शाम 7 बजे लालदास सांई के श्रीमुख से सत्संग व बहराणा साहेब की महिमा का व्याख्यान के बाद सभी श्रद्धालुओं द्वारा बहराणा साहेब की महा आरती की जायेगी। उसके बाद विशाल शोभायात्रा निकाल कर खोखो पारा तालाब में विसर्जित की जाएगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे