रायपुर
निगम मुख्यालय में मोबाइल, बाइक चोर पकड़ाया
08-Apr-2024 8:22 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 8 अप्रैल। निगम रायपुर के मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन में रोज शिकायत मिल रही थी कि नीचे पार्किंग से गाडिय़ां चोरी हो रही हैं। कभी साइकिल चोरी हो रही है और कभी मोबाइल । ये मोबाइल महंत कॉलेज में अध्ययनरत बच्चे अपनी गाडिय़ों में रखकर जाते हैं। चोरी की शिकायत मिलने पर डाटा सेंटर में सीसीटीवी कैमरे से विगत कुछ दिनों से सतत निगरानी की जा रही थी। आज अचानक कैमरे में मोबाइल चोरी होते नजर आया। और तत्काल नीचे जाकर आरोपित चोर को पकड़ा गया।आरोपित चोर के पास से कुछ नशीली दवाइयाँ, बाइक और स्कूटर की तकरीबन 20 से 25 चाबियां और तीन मोबाइल मिले हैं। चोर को तुरंत कोतवाली पुलिस के सुपुर्द किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे