रायपुर
भुंजवा कान्यकुब्ज वैश्य समाज का होली मिलन
08-Apr-2024 8:19 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 8 अप्रैल। भुंजवा कान्य कुज वैश्य गुप्ता समाज सेवा समिति के द्वारा रविवार को गोंडवाना समाज भवन टिकरापारा में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम मे रायपुर सहित बिलासपुर, मनेन्द्रगढ़ और नागपुर से आए समाज के लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। छोटे बच्चो ने भी अपनी प्रतिभाए दिखाई साथ ही समाज की महिलाओं ने भी बढ़ -चढ़ कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर रायपुर सांसद सुनील सोनी, सामाज के अध्यक्ष संजय गुप्ता, गणेश कश्यप, विशाल गुप्ता, शिवदास गुप्ता, शिवशंकर गुप्ता और समाज के लोग शामिल हुवे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे