रायपुर

घर की छत पर सट्टा खिला रहे दो सटोरिए गिरफ्तार
07-Apr-2024 7:55 PM
 घर की छत पर सट्टा खिला रहे दो सटोरिए गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 7 अप्रैल। मोहल्लेवालों और पुलिस की नजरों से तो बचे लेकिन मुखबीरों से नहीं। घर की छत पर ऑनलाईन सट्टा आपरेट कर रहे 2 सटोरिए  गिरफ्तार किए गए। थाना सरस्वती नगर पुलिस ने इलाके के  चांदनी चौक स्थित शुक्रवारी बाजार पास एक मकान मे दबिश दी। जहां मकान की छत पर दो युवक लैपटॉप एवं मोबाईल फोन के जरिए ऑनलाईन सट्टा खिला रहे थे। उन्होंने पूछताछ में अपना नाम आशु शर्मा (31) एवं मुकेश राव (25)  बताया। आशु कोटा कॉलोनी निवासी है । लैपटॉप, फोन को चेक करने पर ऑनलाईन सट्टा का संचालन करना पाया गया।   दोनों  को गिरफ्तार कर 1 लैपटॉप एवं 6 मोबाईल फोन कीमत लगभग 55,000/- रूपए जप्त कर धारा 4(क) जुआ एक्ट एवं छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 धारा 6 एवं 7 के तहत मामला दर्ज किया ।


अन्य पोस्ट