रायपुर

कल देर रात तीन आईपीएल सटोरिया गिरफ्तार, दो फरार
06-Apr-2024 8:04 PM
कल देर रात तीन आईपीएल सटोरिया गिरफ्तार, दो फरार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 6 अप्रैल। एण्टी क्राईम और मौदहापारा पुलिस ने जयस्तंभ चौक के पास एक सटोरिए को गिरफ्तार किया ।

 सायबर यूनिट टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना मौदहापारा क्षेत्रांतर्गत आदित्य होटल के सामने एक व्यक्ति अपने मोबाईल फोन पर ऑनलाईन सट्टा का संचालन कर रहा है। मौके पर जाकर युवक  को चिन्हांकित कर पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम अभिषेक गोयल

पिता राजेन्द्र गोयल (28) निवासी गोलबाजार  बताया। पुलिस ने उसके  मोबाईल फोन को चेक किया तो वह Grande&ch.com ´ Allpaanel.com वेबसाईट के लिंक की आई.डी. एवं पासवर्ड के माध्यम से ऑन-लाईन सट्टा आपरेट कर रहा था। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपने अन्य 02 साथियों के साथ मिलकर सट्टा संचालित  करना बताया । अभिषेक गोयल को गिरफ्तार कर उससे 2  मोबाईल फोन एवं नगदी रकम 1,100/- रूपये जुमला कीमती लगभग 42,000/- रूपये जप्त कर धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 एवं 34 भादवि. का अपराध दर्ज किया गया ।

इधर सरस्वती नगर पुलिस ने भी इतवारी बाजार चौक में सट्टा लिखते आशु शर्मा, मुकेश राव को गिरफ्तार किया। उनके पास से एक लैपटॉप, टीवी, 6 मोबाइल और 53 हजार रूपए जब्त किए।


अन्य पोस्ट