रायपुर

कबाड़ और चोरी का माल खरीदने वाले 44 पर एफआईआर
06-Apr-2024 8:02 PM
कबाड़ और चोरी का माल खरीदने वाले 44 पर एफआईआर

धरसींवा से गोबरा तक छापे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 6 अप्रैल। कबाड़ के अवैध  कारोबार पर रोक लगाने पुलिस ने शनिवार को जिले के थाना क्षेत्रांतर्गत संचालित कबाडिय़ों के यार्ड, गोदाम एवं अन्य स्थानों में रेड किया । इनमें  धरसींवा, खमतराई, उरला, डी.डी.नगर, आमानाका, मौदहापारा, तेलीबांधा, गुढिय़ारी, न्यू राजेन्द्र नगर, पण्डरी, खम्हारडीह एवं गोबरा नयापारा थाना प्रमुख हैं। इन इलाकों में अवैध कबाड़ के कार्य में संलिप्त  44 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 25 टन से अधिक लोहे का कबाड़ एवं 17 कार  जुमला कीमती लगभग 9700,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के  धारा 41(1+4) जा.फौ/379 भादवि. दर्ज किया इनमें से कुछ आरोपियों के विरूद्ध गंभीर धाराओं के तहत् भी कार्यवाही कर आरोपियों को जेल  भेजा गया । सभी कबाडिय़ों व यार्ड संचालकों को चोरी का माल न खरीदने, ऐसा माल बेचने वालों की तत्काल पुलिस में शिकायत करने की सख्त  दी गई।


अन्य पोस्ट