रायपुर

22 लाख के गांजे के साथ कार जब्त, तीन गिरफ्तार
05-Apr-2024 3:29 PM
22 लाख के गांजे के साथ  कार जब्त, तीन गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 5 अप्रैल।
अभनपुर पुलिस ने 110 किलो गांजे के साथ एक युवक गिरफ्तार किया । यह गांजा वह लग्जरी कार में ला रहा था, जिसे जब्त किया गया । अभनपुर पुलिस को  धमतरी मार्ग पर एक व्यक्ति अपने कार से गांजा लेकर आने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मुखबीर के  बताये गये स्थान पर  घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा ।  पुछताछ में  अपना नाम पंचानन (41) निवासी मालपाड़ा थाना खपरा खोल बालंगीर ओडिसा बताया। वह मारूति स्विफ्ट कार ष्टत्र 07 रू 3530 से 110 गांजा लेकर रायपुर की ओर आ रहा था।  पुलिस ने 22 लाख का गांजा  4.5 लाख कार की कीमत बताया है। 

गांजा और कार  जप्त कर अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।मामले में जांच की जा रही है।
गांजा के साथ आरोपी जितेन्द्र साहू गिरफ्तार रेलवे स्टेशनपारा मांढर में  जितेन्द्र साहू पकड़ा । उसके पास रखें थैला में गांजा रखा होना पाया गया। पुलिस ने आरोपी जितेन्द्र साहू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 670 ग्राम गांजा एवं बिक्री रकम 7,200 रूपये जप्त किया। 

उधर, सेरीखेडी ओवर ब्रिज के पास गांजा बेचने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहे सत्यप्रकाश मनहरे को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 3 किलो 8 ग्राम गांजा  कीमत लगभग 60,000/- रूपये जप्त कर धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।
 


अन्य पोस्ट