रायपुर
विस्फोट के साथ आग ...
05-Apr-2024 3:23 PM
तस्वीर/ ‘छत्तीसगढ़’
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
गुढिय़ारी कोटा रोड स्थित ईई क्षेत्रीय भंडार के डंपिंग गोडाउन में शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे भीषण आग लग गई। आग का कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन शार्टसर्किट होने का अंदेशा है। आग की लपटे और धूंआ राजधानी में कई किमी दूर तक आसमान में देखा गया। लोगों ने शहर के हर हिस्से से वीडियो बनाकर वायरल किया। विद्युत मंडल ने सप्लाई बंद कर दी है। ट्रांसफार्मर एक के बाद एक विस्फोट होते रहे। इन ट्रांसफार्मर में 3 सौ से 4 सौ लीटर आयल भरा रहता है। जो जलकर भयंकर रूप लिया। दमकल टीम एक घंटे बाद भी नहीं पहुंची थी। और आग भीषण होती गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे