रायपुर

22 लाख के गांजे के साथ कार जब्त, एक गिरफ्तार
05-Apr-2024 2:13 PM
22 लाख के गांजे  के साथ कार जब्त, एक गिरफ्तार

रायपुर, 5 अप्रैल। अभनपुर पुलिस ने 110 किलो गांजे के साथ एक युवक गिरफ्तार किया । यह गांजा वह लग्जरी कार में ला रहा था, जिसे जब्त किया गया । अभनपुर पुलिस को  धमतरी मार्ग पर एक व्यक्ति अपने कार से गांजा लेकर आने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मुखबीर के  बताये गये स्थान पर  घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा ।  पुछताछ में  अपना नाम पंचानन (41) निवासी मालपाड़ा थाना खपरा खोल बालंगीर ओडिसा बताया। वह मारूति स्विफ्ट कार ष्टत्र 07 रू 3530 से 110 गांजा लेकर रायपुर की ओर आ रहा था।  पुलिस ने 22 लाख का गांजा  4.5 लाख कार की कीमत बताया है। 

गांजा और कार  जप्त कर हृष्ठक्कस् ड्डष्ह्ल के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।मामले में जांच की जा रही है।


अन्य पोस्ट