रायपुर
सौम्या ने लगाई जमानत याचिका
05-Apr-2024 2:10 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 5 अप्रैल। 550करोड़ के कोल लेवी वसूली और मनी लांड्रिंग मामले में एसीबी ईओडब्लू की पहले दिन की पूछताछ के बाद पूर्व सीएम की उप सचिव सौम्या चौरसिया ने जमानत याचिका लगाई है। यह याचिका रायपुर के विशेष न्यायालय में लगाई है। इस पर सुनवाई कल शनिवार को संभव है।
सौम्या चौरसिया ने इसके पहले बीते दिसंबर में सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका लगाई थी। जो नामंजूर कर दी गई । दिसंबर-22 में गिरफ्तारी के बाद से सौम्या रायपुर केंद्रीय जेल में है।
इस मामले में ईडी की एफआईआर पर एसीबी ईओडब्लू ने कोर्ट से विशेष अनुमति लेकर सौम्या और आईएएस रानू साहू से पूछताछ शुरू की है। गुरूवार को एसीबी के तीन अफसरों ने जेल के महिला सेल में दोनों से पूछताछ की । यह पूछताछ दो दिन और चलेगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे