रायपुर
पार्किंग से बाइक चोरी
04-Apr-2024 8:26 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 4 अप्रैल। मोवा इलाके में बाइक चोरी का मामला सामने आया है। अज्ञात चोर घर के बाहर पार्किंग में खड़ी बाइक का लॉक खोलकर चोरी कर ले गया।
ए श्रीनिवास राव ने थाना में अपनी रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अनंत विहार दलदल सिवनी में रहता है। बुधवार को वह रोज की तरह काम से घर आकर अपनी बाइक सीजी 04 के क्यू 9346 को घर के बाहर पार्क कर घर के अंदर चला गया। दूसरे दिन जब उसने बाइक खड़ी किए जगह पर देखा तो बाइक वहां नहीं था। जिसके बाद उसने घर और आसपास के लोगों से पूछताछ पर कुछ पता नहीं चला। उसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया।
ए श्रीनिवास राव ने की शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ 379 का अपराध दर्ज किया है। आसपास के लोगों से पूछताछ कर पतासाजी की ता रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे