रायपुर

गांजे और नशीले टेबलेट के साथ तीन युवक गिरफ्तार
04-Apr-2024 3:15 PM
गांजे और नशीले टेबलेट के  साथ तीन युवक गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 4 अप्रैल। 
खमतराई पुलिस ने बाबू राव गली में एक्टिवा सवार युवक को गांजे के साथ गिरफ्तार किया । पूछताछ में उसने अपना नाम रवि कुन्डे उर्फ राजू कुन्डे (29) निवासी आरव्हीएच कालोनी खमतराई  बताया।उसकी तलाशी लेने पर बैटरी चलित मोपेड  सीजी 04 एन 0007 के पीछे डिलवरी बैग की तलाशी लेने पर एक लाल रंग के कैरी बैग अंदर एक पैकेट गांजा मिला। इसे वह डिलीवरी के लिए ले जा रहा था।  जिसका वजन 2 किलो था।  आरोपी को गिरफ्तार कर उससे गांजा कीमत लगभग 50,000 रु. एवं मोपेड कीमत 1,50,000  को जप्त कर  धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

इसी तरह से बंजारी मंदिर के पास  एक्टिवा सवार रिक्की उर्फ विकास नायक, मोनू उर्फ रमेश देवदास निवासी खमतराई को पकड़ा। उनकी चेकिंग करने पर वाहन में प्रतिबंधित नशीली टेबलेट स्पास्मों, चाकू रखेथे। टेबलेट के संबंध में कोई बिल बिल्टी नही था।दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे 236  स्पास्मों  टेबलेट, चाकू और  दोपहिया वाहन जप्त कर धारा 22 (ख) नारकोटिक एक्ट एवं 25 आर्म्स एक्ट का अपराध दर्ज किया। 

उधर, जीआरपी ने भी गुढिय़ारी निवासी सहदेव बेनवा (31), अधिराम बाघ (29) को भी नशीली टेबलेट के साथ पकड़ा। ऑटो स्टैण्ड के पास खड़े इन दोनों के पास से 1440 नग टेबलेट कीमत 14 हजार से अधिक जब्त किया गया। दोनों को जेल भेज दिया गया है। 
 


अन्य पोस्ट