रायपुर

श्री महाकाल धाम में विराट ज्योतिष सम्मेलन 6 को
03-Apr-2024 7:48 PM
 श्री महाकाल धाम  में विराट ज्योतिष सम्मेलन 6 को

रायपुर, 3 अप्रैल। श्री महाकाल धाम, अमलेश्वर में विराट ज्योतिष सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। 6 अप्रैल  को होने जा रहे इस आयोजन में देश के प्रख्यात ज्योतिषविद शामिल होंगे। जो नि:शुल्क जन्मपत्री निर्माण करने के साथ ज्योतिष परामर्श भी देंगे ।पंडित प्रियाशरण त्रिपाठी ने बताया कि  यहां आने वाले लोगों की निजी समस्या और सवालों का समाधान किया जाएगा। साथ ही ज्योतिष और कर्मकांड को लेकर उनके हर प्रश्न का उत्तर दिया जाएगा।


अन्य पोस्ट