रायपुर
बैरन बाजार में दौड़ा दौड़ा कर युवक की पिटाई
03-Apr-2024 3:23 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
फरहान प्रधान व साथियों पर आरोप
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 3 अप्रैल। जमीन कारोबारी जावेद प्रधान के बेटे फरहान अली प्रधान ने सोमवार रात एक युवक की जमकर पिटाई की।
बैरन बाजार के पास फरहान अली प्रधान ने अपने दोस्तो के साथ मिलकर एक अकेले लडक़े को दौड़ा दौड़ा कर पूरे मोहल्ले में मारपीट की। लेकिन पूरे मोहल्ले में किसी ने भी बीच बचाव की कोशिश नहीं की। जिसने बीच बचाव की कोशिश करनी भी चाही तो उसे भी डराकर भागा दिया गया ।
इस घटना के रिपोर्ट होने के बाद भी ये गुंडे प्रवृत्ति के लोग खुले आम मोहल्ले में घूम रहे हैं। इससे पहले भी फरहान अली प्रधान ने लाल गंगा मॉल के पास एक लडक़े से मारपीट की थी जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था। इस मामले में भी उसके खिलाफ रिपोर्ट हुई थी लेकिन इसके बाद भी इस फरहान अली प्रधान को कोई कार्रवाई नहीं की।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे