रायपुर
हेलिकॉप्टर में खराबी, सीएम और नेता तीन घंटे देर से कांकेर उड़े
02-Apr-2024 7:45 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 2 अप्रैल। रायपुर हेलीकॉप्टर में आई खराबी की वजह सीएम विष्णु देव साय और अन्य नेता दोपहर तक कांकेर के लिए उड़ान नहीं भर पाए।
पुलिस लाइन रायपुर के हेलीपेड के लाऊंज में सीएम साय, सह प्रभारी नितिन नवीन, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सुधार का इंतजार करते रहे। अधिक धूप और तापमान की वजह से हेलीकाप्टर में तकनीकी खराबी आई है। तीनों नेताओं को कांकेर प्रत्याशी भोजराज नाग के नामांकन रैली में शामिल होना है। दोपहर करीब 2 बजे सभी नेताओं ने उड़ान भरी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे