रायपुर
महादेव सट्टा: नीतिश को ले जाने आई हिमाचल पुलिस
02-Apr-2024 3:19 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 2 अप्रैल। महादेव सट्टा एप मामले में एक बड़ा अपडेट हुआ है । इस मामले में हिमाचल प्रदेश पुलिस की टीम रायपुर आई हुई है। वह मुंबई से गिरफ्तारी के बाद रायपुर जेल में बंद नीतिश दीवान को पूछताछ के लिए शिमला ले जाना चाहती है। इसके लिए उसने सीआरपीसी की धारा 267 के तहत प्रोडक्शन वारंट के लिए कोर्ट में आवेदन लगाया है। कांगड़ा जिले के धर्मशाला थाने के एक एएसआई समेत तीन कर्मी हैं। बताया गया है कि नीतिश ने महादेव सट्टे की रकम को एडजस्ट करने सौ बैंक खाते खुलवाए थे। इनमें से कुछ हिमाचल प्रदेश के बैंकों में भी खुलवाए गए हैं। इसी संबंध में पूछताछ के लिए नीतिश को ले जाना चाहती है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे