रायपुर

एसीबी की पूछताछ एक दिन पहले ही पूरी
02-Apr-2024 3:19 PM
एसीबी की पूछताछ एक दिन पहले ही पूरी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 2 अप्रैल।
महादेव सट्टा, कोयला  समेत शराब घोटाले के जेल में बंद आरोपियो से एसीबी ईओडब्लू की पूछताछ पूरी हो गई है। 29 मार्च से 2अप्रैल तक पूछताछ के लिए एसीबी ने कोर्ट से अनुमति ली थी। और पूछताछ एक दिन पहले  ही पूरी कर ली गई। एसीबी मे महादेव सट्टा ऐप घोटाले के 3, कोयला घोटाले के 3 और शराब घोटाले के 1 आरोपी से ही की पूछताछ की।

एसीबी ने पूछताछ के लिए कोर्ट से नामज़द आरोपियो से ही की पूछताछ की ।एसीबी जेल में बंद बाक़ी आरोपियो से पूछताछ की अनुमति के लिए कोर्ट में दुबारा आवेदन पेश कर सकती है । ब्यूरो ने इन आरोपियों से महादेव ऐप घोटाले में असीम दास, भीम सिंह और सतीश चंद्राकर कोयला घोटाले में समीर विश्नोई, सूर्यकांत तिवारी और नायर   अरविंद सिंह से हुई पूछताछ की गई।

पूछताछ कर रही टीम में एक एएसपी, 2 डीएसपी और 2 इंस्पेक्टर और अन्य मातहत शामिल थे।  एसीबी अफसर 20-25 प्रश्नों पर पूछताछ कि और हर जवाब लैपटॉप पर दर्ज किया।। एसीबी सूत्रों के मुताबिक ये लेग ठीक उसी तरह की जवाब दे रहे हैं जैसा ईडी को देते रहे। सभी प्रश्नों के नकारात्मक जवाब। 

हालांकि एसीबी इनकी कडिय़ां जोड़ रही है। जवाबों का खुलासा एसीबी सूत्रों ने नहीं किया है लेकिन इन्हीं के हवाले से आगे की कार्रवाई होगी। सूत्रों के मुताबिक एसीबी ने आज कोल घोटाले को लेकर जेल में बंद आईएएस रानू साहू और उप सचिव सौम्या चौरसिया से पूछताछ के लिए कोर्ट से अनुमति का आवेदन लगाया है। 


अन्य पोस्ट