रायपुर

चार कोचिए गिरफ्तार,10 पेटी,74 पौवा देशी विदेशी शराब, बलेनो कार जब्त
02-Apr-2024 3:18 PM
चार कोचिए गिरफ्तार,10 पेटी,74 पौवा देशी विदेशी शराब, बलेनो कार जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 2 अप्रैल। 
पुलिस ने बीते दो दिन में तीन कोचियों को गिरफ्तार कर से 10 पेटी,74 पौवा देशी विदेशी शराब के साथ एक बलेनो कार को जब्त किया। तीनों ही रायपुर आउटर इलाकों में पकड़ाए।

गोबरा नवा पारा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला थी कि  एक व्यक्ति  सफेद रंग के प्लास्टिक थैला  में शराब के साथ पैदल छांटा परसदा रोड की ओर जा रहा है। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने  उसे पकडक़र नाम पूछने पर  पवन तारक (42) निवासी  परसदा  बताया। उसके पास रखे प्लास्टिक थैली में 35 पौवा देसी मदिरा मसाला शराब  भरी थी। जो 6.300 लीटर कीमत 3850 रुपए रखे मिला।  पवन को आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया। 

मंदिर हसौद पुलिस ने  चौक के पास दादू यादव (25)  निवासी टिल्लू नगर सेरीखेडी  को गिरफ्तार किया।उससे 39 पौवा देशी शराब कीमत 3120/- रूपए जप्तकर धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध दर्ज  किया गया।

इसी तरह सेअभनपुर पुलिस ने ग्राम खोला में  घेराबंदी कर युवक को पकड़ा ।  पूछताछ में उसने  अपना नाम मनीराम टंडन (40)  भाटापारा खोरपा थाना अभनपुर बताया। वह  बलेनो कार सीजी 04 एमटी 0319 बलेनो से 10 पेटी देशी मदिरा शराब में रखा था। इसे बरामद कर  आबकारी एक्ट का  अपराध दर्ज किया गया है।

मंदिर हसौद पुलिस ने सोमवार को ही  ग्राम खुटेरी स्थित पलौद मोड़ के पास दुर्गेश साहू उर्फ बाली (20)को गिरफ्तार कर उससे 29 पौवा देशी शराब कीमत 2610/- रूपये जप्त किया।


अन्य पोस्ट