रायपुर

पहली छमाही के लिए 40 फीसदी बजट विभागों को जारी
02-Apr-2024 3:16 PM
पहली छमाही के लिए 40 फीसदी बजट विभागों को जारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 2 अप्रैल।
राज्यपाल हरिचंदन ने भाजपा सरकार को अपना पहला बजट खर्च करने की अनुमति दे दी है।विस से पारित 1.27 हजार करोड़ के विनियोग विधेयक पर राज्यपाल ने हस्ताक्षर कर दिए हैं। और संचालक बजट शारदा वर्मा ने सभी विभागों को राशि जारी कर दी है। पहली छमाही के लिए 1.27हजार करेड़ में से 40 फीसदी राशि दी गई है। इसमें से विभाग  पहली तिमाही में 25 और दूसरी में 15 फीसदी राशि खर्च कर सकेंगे। 

स्थापना अनुदान और अशासकीय संस्थाओं को प्रथम छिमाही के लिए 40 प्रतिशत और द्वितीय छिमाही के लिए 60 प्रतिशत की व्यय सीमा तय की गई है। वन विभाग के साथ-साथ सभी निर्माण विभाग अपना बजट ई-वक्र्स प्रणाली के तहत खर्च कर सकेंगे। किसी भी हालत में अतिरिक्त आबंटन की प्रत्याशा में बजट से अधिक व्यय नहीं किया जाएगा। नाबार्ड पोषित योजनाओं में उसकी स्वीकृति प्राप्त होने के बाद ही व्यय किया जाएगा। जिन प्रकरणों में व्यय की प्रतिपूर्ति के आधार पर सहायता प्राप्त होती है। उसमें दो माह के भीतर प्रतिपूर्ति करना विभागाध्यक्ष की जिम्मेदारी होगी। पंचायत एवं नगरीय निकायों को आबंटन विभागों का ही दायित्व होगा। 1 अप्रैल से वेतन मजदूरी व अन्य खर्चों के बिल जिनका आबंटन प्राप्त होना तय है उन्हें ही पारित किया जाए। इसकी जिम्मेदारी भी डीडीओ की होगी। 
 


अन्य पोस्ट