रायपुर
शराब कोचिया को अदालत ने न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा
01-Apr-2024 8:56 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 1 अप्रैल। रविवार को 32 पौव्वा अंग्रेजी शराब के साथ मंदिर हसौद थाना अमला पुलिस ने गिरफ्तार मुनगेसर निवासी 25 वर्षीय अमृत वर्मा को न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम वर्ग धारिणी राणा के न्यायालय ने न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है । मुखबिर की सूचना पर प्रधान आरक्षक अशोक वर्मा के साथ में गश्त पर निकले आरक्षक निहाली साहू ने आरक्षक प्रदीप चंद्रवंशी व दिनेश झा के सहयोग से घेराबंदी कर मुनगेसर के नहर पार पर दोपहर समय आरोपी को दबोचा । एक प्लास्टिक बोरी में 32 पौव्वा शराब जब्त की ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे